संविधान निर्माता को याद कर अर्पित किए श्रद्धासुमन

जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर लोगों द्वारा पुष्प अर्पित किए गए तथा वक्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने पर जोर दिया। जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी सवाई माधोपुर द्वारा अंबेडकर सर्किल स्थित भारत र| डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री संगठन डॉ. भरत मथुरिया ने बताया कि इस अवसर पर वक्ताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे देश में सामाजिक सौहार्द, समरसता एवं सहिष्णुता का माहौल बनाएं, जिसमें प्रत्येक जाति, बिरादरी एवं सभी धर्मावलंबी अपना जीवन यापन राष्ट्रीय मूल्यों के साथ में कर सके। इस अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए भारतीय संविधान को विश्व का श्रेष्ठतम संविधान बताते हुए सभी वक्ताओं ने देश के संविधान का अक्षरश अनुसरण करने के लिए निवेदन किया। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में सवाईमाधोपुर प्रधान सूरजमल बैरवा, नगरपरिषद सभापति गीता सैनी, जिलाध्यक्ष सुरेश जैन, जिला महामंत्री आचार्य लोकेंद्र शर्मा, उपसभापति कपिल जैन, मंडल अध्यक्ष अशोकराज मीणा, मंडल महामंत्री हरिप्रसाद गुप्ता, अनिल शर्मा, पृथ्वीराज मीणा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष मथुरिया, महिला जिलाध्यक्ष सुनिता वर्मा, एसटी मोर्चा पदाधिकारी राधेश्याम मीणा, पार्षदगण जैनप्रकाश, प्रणव गौतम, पूर्व सभापति कमलेश जैलिया आदि मौजूद थे। समारोह के अंत में नगरपरिषद सभापति गीता सैनी ने अंबेडकर सर्किल के मरम्मत व सौन्दर्यीकरण की घोषणा की। इसी तरह एक अन्य कार्यक्रम के तहत समाजसेवी मनोज बैरवा, छात्रनेता धारासिंह बैरवा, हंसराज मीणा, देशराज पटवाल, विनोद, लालचंद, दिलीप, अशोक बैरवा, अरविंद बैरवा, लोकेश मीणा, अजय बैरवा, सुरेंद्र, आकाश आदि लोगों ने डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए।

भाड़ौती|कस्बे में डॉ. अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला एवं उसके पद चिन्हों पर चलने की शपथ ली। इस अवसर पर कई लोग मौजूद थे।

सवाई माधोपुर। डॉ. अंबेडकर की पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर सर्किल पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद संबोधित करते वक्ता तथा मौजूद भाजपाई।